निकाह का झांसा देकर युवती का किया यौन शोषण
मीरापुर। गांव निवासी एक युवक ने कस्बे के एक मोहल्ला निवासी युवती को निकाह का झांसा देकर दो वर्ष तक यौन शोषण किया। पीड़िता ने आरोपी के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
पीड़ित युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व गांव निवासी एक युवक कपड़े की फेरी लगाने के लिए उसके आवास पर आता था। धीरे-धीरे इस युवक ने उसके घर आना जाना शुरू कर उसके भाई से दोस्ती कर ली। इसी दौरान आरोपी युवक ने पीड़िता को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोप है कि वह तभी से निकाह का झांसा देकर उसका यौन शोषण करता आ रहा है। पीड़िता ने आरोपी युवक पर निकाह का दबाव बनाया तो, आरोपी युवक कहीं फरार हो गया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
हाईवे पर यातायात बाधित
मीरापुर। टिकौला चीनी मिल में गन्ना ले जा रहा एक ओवरलोड ट्राले ने गांव कैथोड़ा के निकट हाईवे पर विद्युत खंभे से टकरा गया. जिससे तारों के टूटने से काफी देर तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। उधर, ट्रैक्टर चालक ने भी किसी तरह अपनी जान बचाई। विद्युत आपूर्ति लाइन क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने मौके पर आकर तारों को हटाया तथा ट्राले को मिल की ओर जाने दिया। यह गनीमत रही कि हादसे के समय बिजली आपूर्ति बंद थी, नहीं तो बड़ा हादसा भी हो सकता था।
बाइक चोरी
मीरापुर। मोहल्ला नमक मंडी निवासी प्रमोद कुमार पुत्र सुक्खन सिंह बुधवार की रात अपनी बाइक से भूम्मा रोड एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए गया था। वहां से प्रमोद की बाइक चोरी हो गई।