फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में पांच हजार रुपये का इनामी बदमाश पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ में पांच हजार का इनामी पकड़ा
विज्ञापन

खतौली। पुलिस ने मुठभेड़ में पांच हजार रुपये की इनाम बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद किया है। पकड़ा गया बदमाश गोकशी के मामले में भी वांछित चल रहा था। इस बदमाश पर आठ से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि सफेदा रोड बाईपास पर एक बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने के लिए खड़ा है। सूचना पर एसआई प्रदीप कुमार चीमा पुलिस बल को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बदमाश को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर बदमाश ने अपना नाम थाना मंसूरपुर के गांव संधावली निवासी रिजवान पुत्र रहीस बताया है। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक तमंचा व कारतूस भी बरामद किए हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े गए बदमाश पर थाना मंसूरपुर में करीब आठ संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। मंसूरपुर थाने से गोकशी के मामले में भी रिजवान वांछित चल रहा था। मंसूरपुर पुलिस की ओर से रिजवान पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर बदमाश को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें