मोरना। उधार के पैसे मांगने पर दूधिया पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों को पुलिस ने एक माह बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। भोपा क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी के मोहल्ला सुभाष चौक निवासी अमीर अहमद पुत्र फैयाज ने दो सितंबर को भोपा पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसका भाई खुर्शीद जो दूध का कार्य करता है। कस्बे के ही नौशाद, शहबाज, शहजान, जीशान ने मारपीट कर घायल कर दिया था। जिसमें पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। शुकतीर्थ चौकी प्रभारी चंद्रसैन सैनी ने भोकरहेड़ी बस स्टैंड पर खड़े आरोपी नौशाद, शाहबाज, शहजान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।