विभिन्न आरोपों में सात आरोपी गिरफ्तार
बुढ़ाना। पुलिस ने विभिन्न आरोपों में कई स्थानों से सात ग्रामीणों को गिरफ्तार किया। कस्बा इंचार्ज सोबीर नागर ने बताया कि कस्बे के नई बस्ती लुहसाना रोड निवासी सलमान, रिजवान व दानिश को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीनों का शांतिभंग में चालान किया। दूसरी घटना में पुलिस ने जमीन के विवाद को लेकर मारपीट करने के आरोपी गांव बड़ौदा निवासी रविंद्र, संजीव व कपिल को गिरफ्तार किया। तीसरी घटना में पुलिस ने हुसैनपुर कलां गांव से फैय्याज को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों का चालान कर दिया।