फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। आवास विकास कॉलोनी निवासी सुषमा पत्नी राजेंद्र ने तहरीर देकर बताया कि उसकी विवाहित बेटी दीपा पत्नी गजेंद्र निवासी खादरवाला घरों में काम करती है। 25 जून को वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी, जिसकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई थी, लेकिन अब तक उसका सुराग नहीं लग पाया है। पीड़िता ने शुक्रवार को तहरीर देकर बताया कि बेटी ने दो बार अलग-अलग नंबरों से उसे फोन कर खुद को मुसीबत में फंसा होना बताते हुए जान बचाने की गुहार लगाई, लेकिन अपनी लोकेशन बता पाने से पहले ही उससे मोबाइल छीन लिया गया। महिला ने बेटी की जान को खतरा जताते हुए उक्त दोनों मोबाइल नंबर उपलब्ध कराते हुए सर्विलांस के जरिये उनकी लोकेशन निकलवाकर बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मदीना चौक के निकट घर में चोरी
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मदीना कॉलोनी में चौक के पास रहने वाला परिवार करीब दस दिन पूर्व मकान को ताले लगाकर अपने पैतृक गांव गया था। शुक्रवार सुबह पड़ोस के लोगों ने मकान के ताले टूटे देख पुलिस को घटना की सूचना दी, जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो घर का सभी सामान अस्तव्यस्त मिला। पुलिस के अनुसार, घर को लगातार बंद देख बदमाशों ने ताले तोड़कर उसमें रखा कीमती सामान चोरी कर लिया है। पीड़ित परिवार के लौटने के बाद ही चोरी हुए सामान की जानकारी मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें