छात्र पर चाकू से वार
खतौली। रास्ते में किसी बात को लेकर कहासुनी पर युवक ने छात्र के हाथ में चाकू मार दिया। चाकू लगने से छात्र घायल गया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। गांव रसूलपुर निवासी छात्र गौरव खतौली के कालेज में पढ़ता है। स्कूल में आते समय रास्ते में गौरव का गांव निवासी हनी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी को लेकर हनी ने छात्र गौरव के हाथ में चाकू मार दिया। चाकू लगने से छात्र घायल हो गया। पीड़ित छात्र शिकायत करने थाने में पहुंचे। पीछे पीछे हनी भी थाने में पहुंच गया। थाने में पुलिस के सामने हनी की गौरव से फिर से कहासुनी हो गई। पुलिस ने हनी को हिरासत में ले लिया।
बाइक सवार दो युवक घायल
खतौली। सफेदा रोड बाईपास पर अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार फलावदा निवासी इकराम व उसका जीजा इकरामूददीन घायल हो गया। राहगीरों ने घायलों का चिकित्सक के यहां उपचार कराया।