फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री को लेकर की आपतिजनक पोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। व्हाट्सएप के दो ग्रुपों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में पुलिस ने कसेरवा निवासी आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। देर रात तक युवक की पैरवी में थाने में ग्रामीणों का जमावड़ा लगा हुआ था।
विज्ञापन

भाजपा नेता विजय चौधरी ने शनिवार दोपहर थाने में तहरीर देकर बताया कि व्हाट्सएप के दो ग्रुपों (मुस्लिम जाट के ठाठ व सुभानअल्लाह) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बेहद आपत्तिजनक पोस्ट की गई है। उक्त पोस्ट क्षेत्र के गांव कसेरवा निवासी शाहरुख चौधरी नामक युवक के नंबर से की गई है। इससे देशभर के नागरिकों की भावनाएं आहत हुईं हैं। विजय चौधरी ने मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को जेल भेजने की मांग की। पुलिस अभी इस मामले की जांच ही कर रही थी कि किसी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पोर्टल पर इसकी शिकायत कर दी। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा इसका संज्ञान लेते हुए पुलिस को तत्काल आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए गए। मामला ऊपर तक पहुंचता देख पुलिस ने आनन-फानन में आरोपी कसेरवा निवासी शाहरुख चौधरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। वहीं, आरोपी को छुड़ाने के लिए देर रात तक उसके परिजन व ग्रामीण थाने में ही डटे रहे। परिजनों ने आरोपी को नादान बताकर उसे छोड़ने की गुहार लगाई। इंस्पेक्टर केपी सिंह का कहना है कि भाजपा नेता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें