फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिपलहेड़ा में चकरोड़ के विवाद में दो पक्षों में फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली।
विज्ञापन

गांव पिपलहेड़ा में चकरोड को लेकर दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद में शनिवार रात कहासुनी के बाद फायरिंग हो गई। जिससे गांव में अफरातफरी मच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी गांव से फरार हो गए। घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच तनातनी बनी हुई है।
विज्ञापन

गांव पिपलहेड़ा में जयचंद, धनी, अमरपाल पक्ष के लोगों का सुल्तान और कलीराम के बीच चकरोड को लेकर काफी दिनों से विवाद चला आ रहा है। इनका विवाद तहसीलदार की कोर्ट में भी विचाराधीन है। शनिवार को जयचंद, धनी, अमरपाल पक्ष ने शनिवार को थाना समाधान दिवस में एसडीएम अतुल कुमार को चकरोड खुलवाने की मांग को लेकर प्रार्थना पत्र भी दिया था। एसडीएम के जाने के बाद समस्या का समाधान नहीं होने से इन लोगों ने थाने में हंगामा कर लेखपाल व कानूनगो का घेराव किया था। सूचना पर एसडीएम ने सोमवार को समस्या का समाधान कराने का आश्वासन देने के लिए इंस्पेक्टर एपी भारद्वाज को निर्देश दिए थे। शनिवार रात में चकरोड को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि एक पक्ष ने कई राउंड फायरिंग की। सूचना मिलने पर पुलिस गांव में पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही फायरिंग करने वाले गांव से फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें