पुरकाजी। गांव भूराहेड़ी निवासी लाल सिंह पुरकाजी बाईपास पर खोखे पर सामान बेचता है। मंगलवार रात कुछ युवकों ने उससे सामान लिया। पैसे मांगने पर युवकों ने उसके साथ मारपीट कर दी। पीड़ित ने पुलिस को अपने साथ 50 हजार की लूट होने की सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और गांव किनौनी शाहपुर निवासी एक युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आई। बुधवार को आरोपी युवक और खोखा मालिक में भाजपा नेताओं द्वारा समझौता करा देने पर पुलिस ने बिना कार्रवाई के मामला निपटा दिया गया।