फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। मानसिक रुप से बीमार चल रही महिला ने साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बताया कि गांव पुट्ठा निवासी संगीता (40) पत्नी राजन काफी दिनों से मानसिक रुप से बीमार चल रही थी। दुल्हेंडी के दिन सुबह नौ बजे के करीब संगीता ने अपने मकान में गले में साड़ी का फंदा लगाकर झोपड़ी की बल्ली से लटककर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने ग्रामीणों व परिजनों से महिला की मौत की घटना के बारे में पूछताछ की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतका मानसिक रुप से बीमार चल रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने महिला के द्वारा खुदकुशी करने की तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें