रतनपुरी। गांव भनवाड़ा में गन्ने के रस के कोल्हू में ट्रक की साइड लगने से दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।
रतनपुरी के गांव भनवाड़ा निवासी नूसी पुत्र हनीफ गांव में ईदगाह पर रस का कोल्हू लगाता है। जब वह कोल्हू लेकर अपने घर जा रहा था, तो रास्ते में ट्रक लेकर आ रहे गांव निवासी आबाद पुत्र वैश के ट्रक की साइड नूसी के कोल्हू में लग गई। जिसको लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। वहां मौजूद लोगों ने दोनों के बीच समझौता करा दिया। लेकिन कुछ देर बाद जब नूसी अपना कोल्हू लेकर चालक आबाद के घर के पास से गुजर रहा था, तो आबाद पक्ष ने नूसी के साथ मारपीट कर दी। जिसको लेकर दोनों पक्ष के लोग आमने सामने आ गए। सूचना पर रतनपुरी थानाध्यक्ष विरेंद्र कसाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।