फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने कार से सिंथेटिक मावा से बनी मिठाई पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। चौकी प्रभारी तेजसिंह ने बताया कि मोरना व जानसठ मार्ग पर जामा मस्जिद के निकट बाजार में सिंथेटिक मावा से बनी मिठाइयों की सप्लाई करने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार पकड़ ली। कार की तलाशी लने पर उसके अंदर से करीब 50 किलो सफेद रसगुल्ले व 20 किलो मिल केक मिला। पुलिस को ग्रामीणों ने बताया कि यह कार सप्ताह में दो बार आती है और सिंथेटिक मावे से बनी मिठाइयों को दुकानदारों को सप्लाई कर चली जाती है। सीओ मोहम्मद रिजवान ने बताया कि कार को सीज कर दिया गया है। मोरना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डा. संजीव सिंह ने बताया कि मिलावटी मिठाई खाने से पेट में ऐंटन, जी मिचलना, उलटियां आना, पेचिस लगना और संक्रमण रोग आदि का होना स्वाभाविक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें