बड़ौत (बागपत)।
मलकपुर-बड़ौत के बीच ई-रिक्शा चालक से तीन बदमाश तमंचों के बल पर सोमवार की रात्रि में लूटपाट की और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। ओमपाल पुत्र चंदकीराम मलकपुर गांव का रहने वाला है। वह बड़ौत में ई-रिक्शा चलाता है, सोमवार की रात्रि वह रिक्शा लेकर मलकपुर जा रहा था, जब वह बड़ौत और मलकपुर के बीच पहुंचा तो तीन बाइक पर सवार नकाबपोश बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रिक्शा रुकवा ली और उसे ढाई हजार की नगदी और मोबाइल लूट कर जान से मारने की धमकी दी । उसने इस संबंध में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर र्दी।