फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ को लेकर दो पक्ष भिडे ,कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर निवासी पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह शाम पांच बजे दूध लने के लिए गई थी। पड़ोस के नसीम ने उसकी पुत्री और भांजी से छेड़छाड़ की, विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। जब वह वापिस आई, तो लड़कियों ने उसे पूरी बात बताई, जिसकी शिकायत उसने आरोपी की मां से की। आरोप है कि आरोपी की मां व परिजनों ने भी उसके साथ मारपीट की। दूसरी ओर, बानो पत्नी यूनुस ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसके पड़ोस के ही नसीम पुत्र शाहबाज, मंतशा आदि ने उसकी पुत्री के साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फार्म में घुसकर हमला, तोड़फोड़
मुजफ्फरनगर। मामूली कहासुनी को लेकर फार्म हाउस में घुसकर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने हमला कर फार्म स्वामी को घायल कर दिया। आरोपियों ने फार्म में खड़ी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ करते हुए उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित ने घायल का चिकित्सीय परीक्षण कराकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शेरपुर निवासी सलीम पुत्र हशमत का रुड़की रोड पर फार्म है। शनिवार शाम सलीम अपने फार्म पर था, तभी उसके गांव के ही नसरत, गुलबहार, मुर्सलीन, नदीम, असलम व दो-तीन अज्ञात युवक वहां पहुंच गए और मामूली कहासुनी को लेकर हुए विवाद के चलते उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उसके साथ जमकर मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया। आरोपियों ने फार्म में खड़ी गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। शोरशराबा होने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए, जिन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को आता देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें