फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अत्याधिक शराब पीने से ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव सांझक निवासी ग्रामीण बिजेंद्र (50) पुत्र किशन की शराब पीने से शनिवार रात को अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि अधिक शराब के सेवन से उसकी मौत हुई। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। बाद में लिखापढ़ी के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


न्यायालय से पत्रावली चोरी की
मुजफ्फरनगर। एक युवक परिवार न्यायालय से पत्नी के साथ चल रहे विवाद की समझौता पत्रावली चोरी कर फरार हो गया। इस संबंध में उसके खिलाफ थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के लिपिक मैनपाल ने सिविल लाइन थाने में इस संबंध में भोपा के गांव मेहताबनगर निवासी चंद्रपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि रामराज निवासी उसकी पत्नी ममता से उसका विवाद चल रहा है। गत दिवस वह परिवार न्यायालय से समझौता पत्रावली चोरी कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें