फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौकशी करते दो गिरफ्तार, तीन फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोकशी करते दो गिरफ्तार, तीन फरार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने खालापार में छापा मारकर गोकशी पकड़ी है।
शहर कोतवाली पुलिस को दक्षिणी खालापार मेें एक स्थान पर गोकशी की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर छापामार कर इकबाल निवासी शाहपुर व गहराबाग निवासी मुन्ना को दबोच लिया। उनके पास से मांस, उपकरण व तमंचा बरामद किया है। छापे के दौरान तीन आरोपी अमीर आजम उर्फ पीरा, गुलनवाज व मुस्तकीम मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को चालान कर जेल भेज दिया है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
घर में घुस कर मारपीट का आरोप
मुजफ्फरनगर। मकान पर कब्जे को लेकर चले आ रहे विवाद में कुछ लोगों ने अदालत का फैसला आने के बावजूद घर में घुसकर कब्जे का प्रयास किया और मारपीट की। इस मामले में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सिविल लाइन थाने पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट में उत्तरी सिविल लाइन अंशुल सिंह ने बताया कि उसका मकान को लेकर नरेंद्र पक्ष से विवाद चल रहा था। अदालत का फैसला आने पर पुलिस ने उसे मकान पर काबिज कराया था। आरोप है कि नरेंद्र ने अपने बेटों के साथ मिल कर घर में जबरन घुसकर उसके मकान पर कब्जे का प्रयास किया और विरोध करने पर उसके साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट की।
विज्ञापन

आरोपी के घर पर कुर्की नोटिस चस्पा
मुजफ्फरनगर। प्लॉट दिलाने के नाम पर 66 लाख रुपयों का गबन करने के आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस ने उसकी संपत्ति कुर्क करने के लिए उसके घर पर कुर्की नोटिस चस्पा किया है। पुलिस ने बताया कि गंगोह के निवासी मोहसीन के विरुद्ध धोखाधड़ी व जालसाजी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज है। इसमें उस पर प्लॉट दिलाने के नाम पर 66 लाख रुपयों की धोखाधड़ी करने का आरोप है। इस मुकदमे में मोहसीन फरार चल रहा है। उसकी फरारी के चलते इस मुकदमे की विवेचना कर रहे एसआई राजकुमार शर्मा ने अदालत के आदेश पर उसके घर पर कुर्की नोटिस चस्पा किया है।
ससुर-देवर पर लगाया रेप का आरोप
मुजफ्फरनगर। एक विवाहिता ने ससुराल वालों पर दहेज की मांग को लेकर प्रताडित करने के अलावा ससुर और देवर पर रेप करने का आरोप लगाया है। नई मंडी पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज करके जांच पड़ताल शुरु कर दी है।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली पर दर्ज कराई गयी रिपोर्ट में एक गांव की पीड़िता ने बताया उसका विवाह शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही पति, सास, ससुर, देवर व ननद दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीडन करते थे। ससुराल वाले उसे लगातार प्रताडित करते रहे और उसके साथ मारपीट कर उसे यातनांए देते रहे। आरोप है कि ससुर और देवर ने उसके साथ रेप भी किया। पीडिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें