फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट गेंद लगने से दो पक्षों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट
विज्ञापन

रतनपुरी/खतौली। क्रिकेट की गेंद महिला को लगने को लेकर कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्ष के चार लोगों को शांतिभंग में चालान किया। रतनपुरी क्षेत्र के गांव बड़सू निवासी राहुल पुत्र अशोक पक्ष के बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। खेलते समय उनकी गेंद पड़ोस में रहने वाली मामू पुत्र प्रकाशी की पत्नी को जा लगी। महिला को गेंद लगने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। कहासुनी के बाद दोनों पक्ष के लोग आमने सामने आ गए। दोनों पक्ष के लोगों में जमकर मारपीट हुई। झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने झगड़ा कर रहे एक पक्ष के राहुल एवं सागर पुत्रगण अशोक तथा दूसरे पक्ष के मामू पुत्र प्रकाशी और सोनू पुत्र सुशील निवासीगण बड़सू को हिरासत में लिया। पुलिस ने हिरासत में लिए गए चारों लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें