फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की मौत प्रकरण में युवक-युवती के खिलाफ तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की हत्या करने का आरोप
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शुक्रवार शाम काली नदी में डूबकर मरे युवक के मामले में पीड़ित परिजनों ने खादरवाला निवासी युवक-युवती पर घर से बुलाकर ले जाने और नदी के पानी में धक्का देकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के शामली रोड स्थित काली नदी में शुक्रवार देर रात मोहल्ला खादरवाला निवासी कुलदीप की संदिग्ध हालात में काली नदी में डूबने से मौत हो गई थी। देर रात गोताखोरों ने दीपक की लाश गहरे पानी से बरामद की थी। प्रथम दृष्टया जांच में पुलिस ने कुलदीप द्वारा नदी किनारे बैठकर शराब पीने और नशे की झोंक में नदी में गिरकर उसकी मौत होने का दावा किया था। रविवार सुबह कुलदीप के पिता महिपाल सिंह ने तहरीर देकर बताया कि उसके बेटे का मोहल्ले की ही युवती से प्रेम प्रसंग था। महिपाल सिंह के शब्दों में शनिवार शाम के समय उक्त युवती मोहल्ले के ही एक अन्य युवक के साथ उनके घर पहुंची और कुलदीप को घर से बुलाकर अपने साथ ले गई थी। इसके बाद देर रात उन्हें बेटे के काली नदी में गिरकर मरने की सूचना दी गई। पीड़ित परिजनों के अनुसार, कुलदीप को घर से बुलाकर ले जाने वाले युवक-युवती ने ही उनके बेटे को काली नदी के गहरे पानी में धक्का देकर उसकी हत्या की है। पुलिस ने फिलहाल तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें