फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत कार्यालय में हुई प्रेमी युगल की शादी।

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत कार्यालय में हुई प्रेमी युगल की शादी
विज्ञापन

पुरकाजी। प्रेम प्रसंग के चलते कस्बे के एक मोहल्ले की युवती को थाना देवबंद निवासी युवक एक सप्ताह पूर्व लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के विरुद्ध अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने तीन सितंबर को प्रेमी युगल को सहारनपुर से बरामद कर युवती का डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद न्यायालय में बयान दर्ज कराया था। न्यायालय के आदेश पर युवती को उसके परिजनों को सौंप दिया था। बुधवार को दोनों पक्षों के लोगों की मौजूदगी में नगर पंचायत कार्यालय में प्रेमी युगल की शादी करा दी गई। इस मौके पर नगर पंचायत चेयरमैन जहीर फारूकी की ओर से कन्यादान के रूप में 2100 रुपये दिए गए। इस मौके पर तौसीफ फारूकी, सभासद मोहम्मद सुलेमान, खुररम सिद्दीकी, नदीम कुरैशी, सलीम गौड़, हाफिज मोहसीन, डा फैसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें