1900 मीटर विद्युत तार चोरी
खतौली। रतनपुरी के गांव बड़सू क्षेत्र में खतौली और पुरा तक खींची जा रही 132 केवी विद्युत लाइन का चोरों ने करीब 1900 मीटर का तार चोरी कर लिया। इतना ही नहीं टॉवर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। पुलिस को चोरी की घटना की तहरीर दे दी है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है।
ट्रेडिंग इंजीनियर्स इंटर नेशनल लिमिटेड कंपनी के लाइन इंचार्ज सत्येंद्र सिंह ने रतनपुरी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि यूपीपीटीसीएल, डिविजन मुजफ्फरनगर के तहत 132 केवी खतौली से पुरा लाइन का निर्माण कार्य चल रहा है। इस कार्य को मेसर्स ट्रेडिंग इंजीनियर्स इंटर नेशनल कंपनी के द्वारा कराया जा रहा है, जिसमें टावर संख्या 13 व 19 के बीच तार खींचने का कार्य पूर्ण हो चुका है। 17 अगस्त को पेट्रोलिंग के दौरान इन दोनों टावर के बीच का दो तार, लगभग 684 मीटर, टावर संख्या 15 व 16 के बीच एक तार 350 मीटर व टावर संख्या 16 व 17 के बीच लगभग 305 मीटर तार तथा 30 अगस्त को टावर संख्या 14 व 17 के बीच दो तार जो लगभग 1900 मीटर तार चोरी पाया गया।