कच्ची शराब के साथ महिला गिरफ्तार
रतनपुरी/खतौली। पुलिस ने गांव चंदसीना में मकान में छापा मारकर करीब तीस लीटर कच्ची शराब बरामद की। पुलिस ने महिला को भी गिरफ्तार किया है।
इंस्पेक्टर रतनपुरी पंकज लवानिया ने बताया कि गांव चंदसीना में कच्ची शराब की सूचना पर दरोगा संजय राणा ने महिला पुलिस बल के साथ हरपाल पुत्र बलबीरा के घर पर छापा मारा। छापेमारी में करीब 30 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। शराब को गाय के खूंटे के पास जमीन में गहरा कुंड बनाकर दबाया हुआ था। इसके अलावा वहां पर टक्कर मारने वाली गाय को भी बांध रखा था। पुलिस ने बमुश्किल गाय से अपने आप को बचाते हुए जमीन से शराब को बाहर निकाला। पुलिसकर्मियों ने मौके से सुशीला पत्नी हरपाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हिरासत में ली गई महिला से बरामद शराब के विषय में पूछताछ की। पुलिस ने आरोपी महिला के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।