फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में लापता हुआ मेरठ का कांवड़िया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मेरठ के मवाना रोड निवासी कांवड़िया शहर के काली नदी पुल के पास से संदिग्ध हालात में लापता हो गया। परिजनों ने शहर कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराते हुए सकुशल बरामदगी की गुुहार लगाई है।
विज्ञापन

मेरठ के मवाना रोड निवासी सुनील अपने दो साथियों के साथ कांवड़ लेने हरिद्वार गया था। आठ अगस्त की रात तीनों युवक कांवड़ लेकर शहर में पहुंचे और गफलत में मेरठ रोड के बजाये शामली रोड की तरफ पहुंच गए। सुनील के दोनों दोस्तों का कहना है कि काली नदी पुल के पास वे एक चाय की दुकान पर रुके, जहां सुनील उन्हें कुछ देर में आने की बात कहकर चला गया। इसके बाद उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया। जब पूरी रात वह नहीं लौटा तो दोनों साथी कांवड़िये मेरठ पहुंच गए, लेकिन वह अब तक घर नहीं पहुंचा। इस पर सुनील की तलाश शुरू की गई, लेकिन शुक्रवार तक भी उसका सुराग नहीं लगने पर पीड़ित परिजन दोपहर बाद शहर कोतवाली पहुंचे और उसकी गुमशुदगी तहरीर देते हुए पुलिस से सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई। पुलिस कांवड़िये की तलाश के प्रयास कर रही है।

हरिद्वार में बिछड़ा कांवड़ियां जौली से बरामद
भोपा। थाना क्षेत्र के गांव जौली में देर रात एक युवक बदहवासी की हालत में घूम रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची डायल-100 उसे थाने ले गई, जहां पूछताछ में उसने अपना नाम नितिन धामा निवासी गांव मवीकला जिला बागपत बताया। पुलिस की सूचना पर उसके साथी अमित धामा व इंशात शर्मा थाने पहुंचे, जहां उन्होंने बताया कि नितिन उनसे हरिद्वार में बिछड़ गया था। इसके बाद वे नितिन को साथ लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें