फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंखों में मिर्च झोंककर नकदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा। थाना क्षेत्र के गांव रुड़कली निवासी युवक शुक्रवार को बाइक पर भोपा से नहर पटरी होते हुए घर लौट रहा था। पीड़ित के अनुसार, रुड़कली मार्ग पर खेत से निकले चार बदमाशों ने उसे रोककर मारपीट करते हुए उसकी आंखों में मिर्च डाल दी। इसके बाद बदमाशों ने उसकी जेब से करीब एक हजार रुपये लूट लिए। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस के साथ मिलकर खेतों में कांबिंग की, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन


हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर घायल
भोपा। थाना सिखेड़ा क्षेत्र के गांव बहादरपुर निवासी अनुज बृहस्पतिवार शाम रिश्तेदारी में कोथली लेकर निरगाजनी निवासी रिश्तेदार के यहां जा रहा था। नहर पटरी मार्ग पर भोपा-बेलड़ा के बीच एक्टिवा चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अनुज गंभीर रूप से घायल हो गया, जिस पर आरोपी युवक एक्टिवा छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें