फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में मोबाइल ले जाता युवक दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। रविवार को जेल में एक युवक से तलाशी के दौरान मोबाइल बरामद किया गया। रविवार को छपार क्षेत्र के गांव दतियाना निवासी प्रवीण कुमार जेल में बंद गांव के ही कुख्यात रुचिन की मिलाई पर पहुंचा था। मुलाकाती पर्ची बनवाने के बाद जब प्रवीण जेल के मुख्य गेट से होकर अंदर पहुंचा तो वहां जेलकर्मियों ने उसकी तलाशी ली। जेलर कमलेश सिंह ने बताया कि तलाशी में प्रवीण के पास से मोबाइल बरामद हुआ, जिस पर उसे हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने जेल में बंद रूचिन को देने के लिए ही मोबाइल लाए जाने की बात कही। पूछताछ के बाद आरोपी को नई मंडी कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया। जेलर कमलेश सिंह ने आरोपी प्रवीण के खिलाफ नामजद तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें