फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी- कार भिडंत में एक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन

पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली से ऋषिकेश घूमने जा रहे लोगों की कार जेसीबी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई तथा तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतक युवक के चाचा की तहरीर पर जेसीबी चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

दिल्ली के संगम विहार निवासी चार युवक कार से ऋषिकेश घूमने जा रहे थे। सुबह करीब 4 बजे पुरकाजी बाईपास पर उनकी कार एक जेसीबी से टकरा गई। इसी दौरान कार में पीछे से आ रहे एक कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार 25 वर्षीय सोनू शर्मा पुत्र रघुनाथ शर्मा निवासी संगम विहार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में अभिनंदन शर्मा, अमित कुमार और दीपू गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पुरकाजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत के चलते तीनों को जिला अस्पताल और वहां से मेरठ रेफर कर दिया गया। जहां पर तीनों की हालत चिंताजनक बताई गई है। पुलिस ने मृतक सोनू के चाचा रंजन पुत्र राम प्रसाद की तहरीर पर जेसीबी चालक संजय पुत्र सतबीर निवासी ग्राम नूरनगर थाना पुरकाजी के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें