फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते में चारपाई बिछाने पर युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रास्ते में चारपाई बिछाने पर युवक को पीटा
विज्ञापन

रतनपुरी। गांव अंबरपुर में रास्ते में चारपाई बिछाने को लेकर युवक के साथ मारपीट कर दी। इसके अलावा गांव में एक अन्य युवक द्वारा युवती को फोन पर परेशान करने का झूठा आरोप लगाकर परिजनों ने युवक की जमकर पिटाई की। युवक को गंभीर चोटें आई हैं। रतनपुरी के गांव अंबरपुर निवासी सोनू पुत्र फेरु सिंह अपने मकान के बाहर चारपाई बिछाकर बैठा हुआ था, तभी वहां पर मुकेश, विनोद, सागर और कपिल आए। उन्होंने सोनू को रास्ते से चारपाई हटाने को कहा। इसी बात को लेकर चारों ने मिलकर सोनू की पिटाई कर दी। मारपीट में सोनू घायल हो गया। पीड़ित सोनू ने पुलिस को तहरीर दी है। वहीं, एक अन्य मामले में अंबरपुर निवासी संजू पुत्र सुंदर को गांव के छह सात लोगों ने मिलकर जमकर पिटाई की। पिटाई करने वालों का कहना था कि उक्त युवक उनके परिवार की युवती को फोन पर परेशान कर रहा था, जबकि पीड़ित युवक संजू ने इस आरोप को निराधार बताया। इसी बात को लेकर अंबरपुर निवासी आकाश एवं टिंकू पुत्रगण वीर सिंह, सागर पुत्र विनोद, राजू पुत्र मुकेश, प्रवीण एवं गौरव पुत्रगण धर्मपाल और मिथुन पुत्र सुक्का आदि ने मिलकर युवक संजू को मारपीट कर घायल कर दिया। संजू ने थाने पहुंचकर उक्त आरोपियों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने उसे पहले सरकारी अस्पताल खतौली भेजा, जहां से उसे एक्स-रे के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। उक्त दोनों मामलों में गांव के जिम्मेदार लोगों ने थाने पहुंचकर दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें