दंत चिकित्सक को जेल भेजा
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। किशोरी से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार दंत चिकित्सक को जेल भेज दिया गया। मेरठ जनपद के एक गांव की नाबालिग लड़की शामली जनपद के एक गांव में अपने मामा के यहां आई हुई है। किशोरी का मामा शनिवार को उसे दंत चिकित्सक के पास दिखाने के लिए ले गया था। मामा की गैर मौजूदगी में दंत चिकित्सक ने किशोरी के साथ अश्लील हरकतें की। लड़की के मामा ने घटना की तहरीर कोतवाली में देते हुए आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपी आरोपी दंत चिकित्सक विपिन धीमान को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने दंत चिकित्सक से पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया।