फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर एक लाख की ठगी करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़। गांव सीरवासुचंद निवासी मोहम्मद इकरामुद्दीन पुत्र नसरुद्दीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने कासमपुरगढ़ी निवासी एक एजेंट से जार्डन काम करने के लिए 90 हजार रुपये में दो साल का वीजा और टिकट तय किया था। मगर उस एजेंट ने उसके साथ धोखाधड़ी करते हुए एक लाख रुपये हड़प लिए। बताया कि आरोपी ने उसे 6 जून को जार्डन का 12 दिन का टूरिस्ट वीजा थमा दिया। जब उसने टिकट और वीजा चैक कराया तो उसे जानकारी मिली इसमें 8 जून को जाकर 21 जून को वापसी होनी थी। जब उसने आरोपी एजेंट के घर जाकर जानकारी की तो वह गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गया। कही पर शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़ित ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने और पैसे वापस दिलाने की गुहार की है। उधर, एसआई गंगाराम गंगवार ने मामले की जांच करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें