फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के सामने फायरिंग, पथराव से मची अफरातफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कोतवाली के गांव कल्लरपुर कछौली में दो पक्षों के बीच नाली को लेकर विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर दोनों ओर से पथराव और हंगामा हुआ। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को रोकने का प्रयास किया। इस पर आरोपियों ने फायरिंग और पथराव कर दिया। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। पुलिस को भी कदम पीछे खींचने पड़े। बाद में कोतवाली से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और उत्पातियों को खदेड़ कर मामला शांत किया। मामले में एक पक्ष की ओर से ग्राम प्रधान और उसके पुत्रों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव कल्लरपुर कछौली के ग्राम प्रधान धर्मवीर सिंह गांव में नाली का निर्माण करा रहे हैं। आरोप है कि ग्राम प्रधान ने 25 साल पुरानी नाली को बंद कराकर दूसरी नाली का निर्माण शुरू कर दिया है। इसका वीरसेन ने विरोध किया था। इसके विरोध को लेकर ग्राम प्रधान और वीरसेन पक्ष में विवाद हो गया। ग्राम प्रधान ने अपने पुत्रों के साथ मिलकर मारपीट की। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। फायरिंग की आवाज सुनकर पीड़ित वीरसेन का पुत्र रजत और भतीजा रोबिन भी आ गए तो हमलावरों ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी। गांव में फसाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। आरोप है कि ग्राम प्रधान पक्ष ने पुलिस के सामने हथियार लहराए और फायरिंग की। पथराव कर आरोपी भाग खड़े हुए। फायरिंग और पथराव के कारण दरोगा और सिपाहियों को जान बचाकर भागना पड़ा। इसके बाद कोतवाली थाना से एसएसआई समयपाल अत्री पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं आ सके हैं। घटना के संबंध में वीरसेन की ओर से ग्राम प्रधान धर्मवीर सिंह, उसके पुत्रों सुमित, दीपक तथा दो अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें