फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेडछाड के मामले में सीओ ने की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। एक दलित महिला के साथ हुई छेड़खानी और मारपीट की घटना में सीओ सदर ने पीड़िता के घर जाकर पूछताछ की और मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

मंगलवार को कस्बे के मोहल्ला दक्षिणी चमारान निवासी दलित महिला के साथ दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा छेड़खानी करने का विरोध करने पर मारपीट कर दी थी। जिसमें पुलिस ने आरोपी को शांति भंग की धारा में चालान किया था। जिसका दलित समाज के लोगों द्वारा थाने का घेराव कर विरोध जताने पर बृहस्पतिवार को आरोपी के विरुद्ध छेड़खानी व एससीएसटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया था। उक्त मामले की जांच कर रहे सीओ सदर मणिलाल पाटीदार शुक्रवार को पुरकाजी पहुंचे। बाद में पीड़िता के घर जाकर उससे घटना के संबंध में पूछताछ की। उसके उपरांत सीओ सदर घटना स्थल पर पहुंचे और आसपास काम कर रहे लोगों से घटना के संबंध में जानकारी की। सीओ सदर ने बताया कि छेड़खानी की घटना संदिग्ध लग रही है। मामले की जांच की जा रही है।

विवाहिता बरामद
पुरकाजी। उत्तराखंड के ग्राम बुक्कनपुर निवासी तेलूराम की पुत्री की शादी करीब आठ वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के ग्राम गोधना निवासी प्रमोद के साथ हुई थी। विवाहिता नौ फरवरी को अपनी ससुराल से अपने मायके एक शादी समारोह में गयी थी। मगर मायके नहीं पहुंची जिसकी काफी तलाश करने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगने पर उसके भाई गोविंद ने उसके पति व जेठ के विरुद्ध अपनी बहन को गायब करने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार रात्री विवाहिता व उसके प्रेमी पप्पू निवासी शेतकुंआ थाना खरखौदा को रुड़की उत्तराखंड से बरामद कर लिया है। इंस्पेक्टर संजीव कुमार शर्मा का कहना है कि विवाहिता को ब्यान कराने के लिए न्यायालय ले जाया गया है आगे की कार्रवाई कोर्ट के आदेशानुसार की जाएगी।
विज्ञापन


रास्ता दिलाने की मांग
पुरकाजी। कस्बे के बाहरी छोर पर एक कालोनी बन जाने के चलते आसपास के लोगों का रास्ता बंद हो जाने से परेशान मौहल्ले के लोगों ने शुक्रवार को मौहल्ले मे एक बैठक की और थाने पहुंचकर पुलिस से रास्ते का समाधान कराने की मांग की है।
कस्बे के बाहरी छोर पर कुछ समय पूर्व एक कालोनी बन जाने से निकट रहने वाले लोगों का जंगल आदि में जाना बंद हो गया था। रास्ता बंद हो जाने से सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना वाल्मीकि समाज को अपने जानवर जंगल में ले जाने के लिए करना पड़ रहा है जिसकी वाल्मीकि समाज कई बार थाना पुलिस व तहसील कर्मियों से मिलकर रास्ता दिलाने की मांग कर चुका है।रास्ते को लेकर एक बार वाल्मीकि समाज व विशेष समुदाय के लोगों में विवाद हो जाने से तनाव भी बन गया था। उक्त रास्ते को लेकर शुक्रवार को प्रकाश बालमिकी के आवास पर शुक्रवार को एक बैठक हुई जिसमें रास्ते की समस्या के समाधान को लेकर विचार विमर्श किया गया। उसके उपरांत वार्ड सभासद निसार अहमद के साथ दर्जनों लोग कालोनी स्वामी लोकदल नेता तारिक मुस्तफा के आवास पर पहुंचे और रास्ते का समाधान कराने की मांग की। जहां पर कोई समाधान ना होने पर मोहल्लेवासी थाने पहुंचे और वहां मौजूद सीओ सदर मणीलाल पाटीदार से रास्ते का समाधान कराने की मांग की।सीओ सदर ने मामले की जांच कर कार्रवाही का आश्वासन दिया है। इस दौरान नीरज कुमार, सोहन लाल, भूमि चंद, मानसिंह, प्रकाशचंद, वीरू, अमित, सन्नी, दर्शनावती, कुसुम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


भाकियू की बैठक
पुरकाजी। भाकियू की एक बैठक शुक्रवार को ग्राम भूराहेड़ी में ग्राम प्रधान व संगठन के मंडल महासचिव नवीन राठी के आवास पर हुई। जिसमें पुलिस विभाग द्वारा किसानों का उत्पीड़न करने व शुगर मिलों द्वारा गन्ने की पर्ची ना देने के विरोध में 22 फरवरी रामपुर तिराहे पर होने वाले धरना प्रदर्शन व हाईवे जाम करने के लेकर विचार विमर्श किया गया। प्रताप सिंह, हरिओम त्यागी, संजय त्यागी, नेपाल सिंह, अर्जुन सिंह, नरेश गुर्जर, इस्तखार प्रधान, रामनाथ त्यागी, सुमन त्यागी, हरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।बैठक की अध्यक्षता रहतू गुर्जर व संचालन नवीन राठी ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें