फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के फोटो से छेड़छाड़ कर फेसबुक पर डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा। एक गांव निवासी व्यक्ति ने भोपा पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया एक वर्ष पूर्व गाजियाबाद निवासी एक युवक से उसकी बेटी की शादी की बात चली थी, जो आगे नहीं बढ़ पायी। युवक तभी से शादी का दबाव बनाता आ रहा है। फेसबुक के माध्यम से उसकी बेटी के फोटो से छेड़छाड़ कर उल्टी सीधी पोस्ट और कमेंट्स भी किए जाते रहे है। उसकी बेटी को वह प्रेम जाल में फंसाने का भी प्रयास करता रहता है। इस पर उसकी ओर से 2017 में आरोपी युवक के विरुद्घ भोपा थाने पर इस संबंध में मुकदमा भी कायम कराया गया था। आइंदा ऐसी हरकत नहीं करने और कुछ लोगों के प्रयास से मामला कुछ शांत हो गया था। मगर, कुछ दिनों बाद ही वह फिर से हरकत करने लगा। बीस दिन पूर्व आरोपी युवक ने मोबाइल पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


विवाहिता की हत्या का प्रयास
भोपा। एक नव विवाहिता ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि 11 माह पूर्व उसकी शादी बाकरनगर निवासी युवक के साथ हुई थी। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने के कारण ससुराल पक्ष के लोग आये दिन गाली गलौज और मारपीट करते रहते है। मूल रूप से उसका पिता मुजफ्फरनगर के रहने वाले है जो हाल में अपने परिवार के साथ गांव बाकरनगर में ही रहते है। नव विवाहिता का आरोप 15 फरवरी की रात उसकी मां की तबियत खराब हो गई। इस पर उसने पति से अपनी मां के पास चलने के लिए कहा। इस बात से नाराज उसके पति, सास और ससुर ने उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट कर घायल कर दिया और उसका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। तलाक देने की भी धमकी दी है। आरोपी दबंग किस्म के लोग है, जिनसे जान का खतरा भी बताया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें