फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र से मोबाइल लूटा, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। करनाल (हरियाणा) से पेपर देने शहर आए छात्र से बदमाशों ने मारपीट कर मोबाइल फोन लूट लिया। विरोध करने पर बदमाश उसे धमकी देेते हुए फरार हो गए। करनाल निवासी संदीप श्रीराम कालेज में एलएलबी के पेपर की परीक्षा देने आया हुआ है। फिलहाल वह सिविल लाइन क्षेत्र में एक होटल में रह रहा है। बृहस्पतिवार देर शाम संदीप खाना खाकर होटल लौट रहा था, तभी बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने उसका एप्पल का मोबाइल फोन लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और फरार हो गए। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की, मगर बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिल सका। उधर, इस मामले को लेकर एसएसपी ने महावीर चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने और बदमाशों को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए हैं। छात्र की ओर से सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज
मुजफ्फरनगर। गांव रथेडी निवासी सुमतपाल ने कोर्ट के आदेश नईमंडी थाना पर मामला दर्ज कराते हुए बताया कि मुस्तफाबाद निवासी कपिल ने अपने एक साथी के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसके साथ मतस्य जीवी सरकारी समिति के नाम पर धोखाधड़ी की है। पीड़ित को जब इसका पता चला तो विरोध किया, लेकिन आरोपियों ने कोई सुनवाई नहीं की है। पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों केे खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें