फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालकों के अपहरण होने की आशंका से हडकंप मचा

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली (मुजफ्फरनगर)। इस्लामाबाद भूड़ में दो बच्चों के अपहरण होने की आशंका से पुलिस में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस और लोगों ने घंटों जंगलों में कांबिंग की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। बाद में दोनों बच्चे पड़ोसी के घर में चारपाई के नीचे छिपे मिले।
विज्ञापन

इस्लामाबाद भूड़ निवासी मुन्ना का आठ वर्षीय पुत्र छोटा और रहीसू का नौ वर्षीय पुत्र तालिब को बृहस्पतिवार शाम परिजनों ने किसी बात को लेकर डांट दिया था। जिससे दोनों बालक घर से निकल गए। देर शाम तक भी वे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश की। कहीं पता नहीं चल सका, तो बच्चों के अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दे दी गई। जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। रात के करीब 11 बजे तक लोगों ने पुलिस को साथ लेकर जंगलों में कांबिंग की। परिजनों ने मोहल्लों में भी घरों में बालकों को तलाश करना शुरू किया। थोड़ी देर बाद दोनों बालक पड़ोसी के घर में चारपाई के नीचे छिपे हुए मिले। बच्चों के मिलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें