फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारदार हथियार से हमलाकर युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बदलापुर/ घनश्यामपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के दुगौली खुर्द गांव में गुरुवार की रात धारदार हथियार से हमलाकर एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने एक युवती समेत चार नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के पीछे आशनाई को माना जा रहा है।
विज्ञापन

दुगौली खुर्द गांव निवासी लालजी सिंह का पुत्र विजय प्रताप सिंह राजन (35) घर से पांच सौ मीटर दूर पंपिंगसेट पर था। वह अपने पंपिंगसेट पर ही आटा चक्की चलाने का काम करता था। पुलिस को दी गई तहरीर में मृतक विजय प्रताप के भाई चंद्र प्रताप ने कहा है कि रात करीब साढ़े आठ बजे वह भाई के लिए खाना लेकर पंपिंगसेट पर गया तो वहां बल्ब जल रहा था। उसने देखा कि वहां एक लड़की खड़ी थी और पांच छह की संख्या में धारदार हथियार लिए लोग भाई को मार रहे थे। अकेले होने के कारण वह डर गया। वह शोर मचाते हुए बस्ती की तरफ भागा। शोर सुनकर बड़ी संख्या में गांव के लोग पहुंच गए। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचते तबतक हमलावर वहां से फरार हो चुके थे। करीब जाकर लोगों ने देखो तो राजन की मौत हो चुकी थी। उसकी गर्दन और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान थे। बिस्तर पर खून फैला हुआ था। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय राय, सीओ विनय द्विवेदी के साथ बदलापुर, महराजगंज, सिंगरामऊ थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। चंद्र प्रताप की तहरीर पर एक युवती, दुगौली खुर्द गांव निवासी मुरली के पुत्र राधे व ओमकार के अलावा छोटेलाल के पुत्र बृजेश और तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय का कहना है कि मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद समेत सात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पहली नजर में मामला आशनाई का प्रतीत हो रहा है। आरोपी लड़की को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें