फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली गंग नहर में गिरी, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्राली गंग नहर में गिरी, चालक घायल
विज्ञापन

भोपा (मुजफ्फरनगर)। लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अचानक गंगनहर में जा गिरी। ट्रैक्टर से कूदने का प्रयास कर रहा चालक भी नहर में गिर गया, जिसे राहगीरों ने बचा लिया। घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गांव नंगला बुजुर्ग निवासी नुशरत पुत्र रफीक गांव तिस्सा से पोपुलर की लकड़ी ट्रेक्टर ट्राली में भर कर गंगनहर पटरी से होकर आ रहा था। जौली के पास सामने से आ रही कार को बचाने के प्रयास में उसका संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर ट्राली बांउडरी वॉल को तोड़ती हुई गंगनहर में जा गिरी। वह कूद गया था, फिर भी वह नहर में गिर गया। वह पानी में डूबने लगा। इसी दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उसे बचा लिया।
विज्ञापन


कॉलेज में चोरी करने वाला दबोचा
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। बीआईटी कालेज में चोरी करने वाले दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पकडे़ गए चोर का नाम अरविंद पुत्र ब्रहमपाल निवासी कैल्लापुर बताया गया है। कर्मचारियों ने उसके साथी को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया था।

भैरव अष्टमी मनाई जाएगी
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। ग्राम गढी रसूलपुर स्थित भराई वाला मंदिर पर महाकाल भैरव अष्टमी के उपलक्ष्य में भंडारा और भव्य जागरण किया जाएगा। महंत बाबा धनराज गिरि ने बताया कि नौ नवंबर को माता काली, शनिदेव, रामदरबार, दात्रे भगवान की मूर्ति स्थापना के अवसर पर नगर परिक्रमा होगी तथा रात में जागरण होगा। दस नवंबर को हवन व विशाल भण्डारे का आयोजन किया जाएगा।

मेधावी छात्र खोज परीक्षा कराई
भोपा (मुजफ्फरनगर)। न्याय पंचायत स्तर पर मेधावी छात्र खोज परीक्षा आयोजित हुई, जिसमें नौ प्राथमिक विद्यालय और चार उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। एनपीआरसी रामकुमार ने बताया कि परीक्षा में कक्षा तीन में बेहड़ा थ्रू स्कूल से सिदरा, युसुफपुर से अजमी, कक्षा चार से आस मौहम्मद, अनुज अथाई, कक्षा पांच से राहूल अथाई सावेज बेलड़ा, कक्षा छह से कातिब व फरीद भोपा, कक्षा सात से अनस भोपा अरमान अथाई, कक्षा आठ से खुशी अथाई और समीर भोपा क्रमश प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहे।

पूर्व विधायक सुदेश शर्मा का कोर्ट में सरेंडर
मुजफ्फरनगर। शामली में रेल रोकने के मामले में अदालत से वारंट जारी होने पर मोदीनगर से रालोद के पूर्व विधायक सुदेश शर्मा ने बुधवार को कोर्ट में सरेंडर किया। उन्हें कोर्ट से 20-20 हजार की दो जमानत दाखिल करने पर जमानत मिली।
विज्ञापन

26 मई 2016 को शामली में किसानों की मांग को लेकर रेल रोकने पर पूर्व विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामला अब सीजेएम कोर्ट में लंबित है। पूर्व विधायक के पेशी पर न आने पर अदालत ने उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी कर दिए थे। बुधवार को पूर्व विधायक ने यहां कोर्ट में पेश होकर वारंट रिकॉल कराए। अदालत ने उन्हें 20-20 हजार की दो जमानत दाखिल करने पर जमानत दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें