फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम चालक व क्लीनर को युवकों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
किराया मांगने पर चालक और क्लीनर को पीटा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खतौली। किराया मांगने पर चार युवकों ने डीसीएम चालक और क्लीनर की पिटाई कर दी। आरोप है कि आरोपी युवक चालक से पांच हजार रुपये की नगदी भी छीनकर ले गए।
शाम सात बजे के बाद जानसठ और मीरापुर के लिए प्राइवेट बसों का संचालन बंद हो जाता है। इसलिए सवारियां अन्य वाहनों में बैठकर गंतव्य तक पहुंचते हैं। बृहस्पतिवार को भी ऐसा ही हुआ। जानसठ बस अड्डे पर बस नहीं मिलने पर बृहस्पतिवार शाम को चार युवक अपने गांव पहुंचने के लिए एक डीसीएम को रुकवा कर उसमें बैठ लिए। रास्ते में बिजनौर निवासी चालक इमरान और उसके क्लीनर अब्दुल ने इन युवकों से किराए मांगे। इन युवकों ने किराए के कम पैसे क्लीनर को दिए। चालक व क्लीनर में युवकों से किराए के पूरे पैसे देने के लिए कहा। इस पर इन युवकों ने भलवा पुलिस चौकी से आगे निकलते ही चालक व क्लीनर को मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी गाड़ी को एक गांव के रास्ते के सामने रुकवा कर फरार हो गए। पीड़ित चालक और क्लीनर ने जानसठ कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें