फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन दहाड़े 30 हजार लूट कर ले गए बाइकर्स 

Mon, 22 Aug 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
शहर कोतवाली के वहलना के पास फैक्ट्री में काम करने वाले युवक से पिस्टल के बल पर बाइक सवार बदमाशों ने लूटपाट कर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। नई मंडी कोतवाली के मुनीम कालोनी निवासी अमरीश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह वहलना के पास स्थित फैक्ट्री से निकल कर आ रहा था।
विज्ञापन


पास में ही फैक्ट्री के केबिल ड्रिलिंग का काम चल रहा है। वहीं पर दो बाइक सवार बदमाश, जिन्होंने हेलमेट लगा रखा था उसके पास आए। आरोपियों ने पिस्टल निकालकर उसकी कनपटी पर लगा दिया और उसकी जेब से 30 हजार की नगदी और दो तोले की सोने की चेन लूट ली। बदमाश पीड़ित को धक्का देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरु कर दी हैं। 

विहिप नेता के पंप पर लूट का प्रयास 
लुहारी अजीजपुर गांव में बाइक में पेट्रोल डलवाने गए युवक ने सेल्समैन को लूटने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने साहस दिखाते हुए आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मुजफ्फरनगर मार्ग स्थित लुहारी अजीजपुर में विहिप जिलाध्यक्ष सचिन सिंघल का पेट्रोल पंप है। रविवार दोपहर करीब 12 बजे एक युवक बाइक में तेल डलवाने पहुंचा।
विज्ञापन


वहां मौजूद सेल्समैन राजेश से पेट्रोल डलवाने के बाद युवक रुपये लूट कर फरार होने लगा। शोर मचाने पर वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों ने उसे बाइक समेत दबोच लिया। युवक की धुनाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। पेट्रोल पंप प्रबंधक नेत्रपाल ने पकड़े गए आरोपी सहारनपुर के थाना देवबंद के गांव झबीरन निवासी दिलशाद के खिलाफ लूट के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें