फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा खादर में कच्ची शराब पकड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर। रामराज पुलिस ने गंगा खादर क्षेत्र के गांव आलमपुर के जंगल में दबिश देकर कच्ची शराब बनाते दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से दस लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष रामराज राजेंद्र गिरि ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह खादर क्षेत्र के गांव आलमपुर के एक कृषि फार्म पर दबिश दी। इस कृषि फार्म के एक गोपनीय स्थान पर कुछ लोग अवैध रूप से कच्ची शराब बनाने का काम कर रहे थे। बड़ी मात्रा में तैयारी की जा रही शराब के लिए कच्चा लाहन, यूरिया, भट्टी, खाली ड्राम आदि उपकरण मौके से बरामद किए गए। पुलिस ने अवैध शराब का कारोबार करने और शराब बनाने के आरोप में बलबीर उर्फ काकू पुत्र शीशा सिंह निवासी आलमपुर, राकेश पुत्र ओमप्रकाश कश्यप निवासी रामराज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सीओ जानसठ सोमेंद्र सिंह नेगी ने भी पकडे़ गए आरोपियों से पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें