फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3.80 लाख का बैग लेकर फरार हुआ युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
3.80 लाख का बैग लेकर फरार हुआ युवक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लक्ष्मण विहार निवासी व्यक्ति ने कंबलवाला बाग निवासी युवक पर 3.80 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार होने व रुपये लौटाने के लिए कहने पर हत्या कर लाश गायब करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मण विहार निवासी नीरज मित्तल ने तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी मीनाक्षी मित्तल ने अपना मकान कंबलवाला बाग निवासी विजय सिंह को बेचना तय किया था। विजय सिंह ने छह लाख रुपये बतौर इकरारनामा देते हुए एक साल में बैनामा कराने की बात कही थी, जिसे बाद में अगले एक साल तक के लिए बढ़ा लिया गया। पीड़ित का कहना है कि बाद में विजय सिंह ने मकान खरीदने से इंकार कर दिया, जिस पर मीनाक्षी ने उसे बतौर इकरारनामा लिए गए छह लाख रुपये मय ब्याज के लौटा दिए और इकरारनामा निरस्त करने की मांग की। आरोप है कि शनिवार को विजय सिंह इकरारनामा निरस्त करने के लिए अधिवक्ता के यहां पहुंचा और वहां से 3.80 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गया। जब उससे रुपये लौटाने के लिए कहा गया तो विजय सिंह के बेटे नीरज ने उन्हें हत्या कर लाश गायब करने की धमकी दे डाली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें