फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगधाड़ी में नीरज पंडित के घर बदमाश पिस्टल लेकर पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। गंगधाड़ी गांव निवासी नीरज पंडित पुत्र बालेश्वर शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार की शाम सात बजे वह अपने घर से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान एक बदमाश हाथ में पिस्टल लेकर उनके घर पहुंच गया। इसे देखकर परिवार के लोग घबरा गए। बदमाश परिजनों से नीरज को जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। परिजनों ने इसकी जानकारी नीरज को मोबाइल पर दी। नीरज पंडित ने इसके बारे में पुलिस अधिकारियों को जानकारी दी। इसे लेकर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सीओ आशीष प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर हरशरण सिंह पुलिस बल को साथ लेकर गांव में पहुंचे। रात में ही सूचना मिलने पर एसएसपी सुधीर कुमार सिंह भी नीरज के घर पर पहुंचे और परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बदमाश को पकड़ने के लिए पुलिस को निर्देश दिए। नीरज पंडित ने बताया कि उसकी ओर से पुलिस को तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें