खतौली (मुजफ्फरनगर)। बाइक में कार की साइड लगने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष ने कार में डंडा मारकर शीशा तोड़ दिया और हंगामा किया।
बिजनौर निवासी राजेश वर्मा पुत्र सतीश उसका दोस्त संदीप और राजू कार से शुक्रवार सुबह दिल्ली जा रहे थे। जानसठ-खतौली मार्ग पर गांव भलवा के पास नागिन नदी के पुल के पास बाइक में साइड लग गई। जिससे बाइक सवार तीनों युवक गिर गए। जिसके बाद कार सवार भाग निकले। बाइक सवारों ने कार का पीछा कर गांव खानजहांपुर में रुकवा लिया। युवकों ने डंडा मारकर कार का शीशा तोड़ दिया और कार सवारों के साथ मारपीट की। राहगीरों ने दोनों पक्षों को समझाबुझाकर मामला शांत कराया। इस घटना की पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।