फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों के ताले तोडकां नगदी व मोबाइल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। गांव बाहपुर निवासी उमेश पुत्र खड़क सिंह गांव में ही किरयाना की दुकान करते हैं। रविवार रात चोर दुकान का ताला तोड़कर गल्ले के अंदर से सात हजार रुपये चोरी कर ले गए। इसके अलावा चोर गांव मोहद्दीनपुर में धीरसिंह पुत्र कृष्णपाल की किरयाना की दुकान का ताला तोड़कर गल्ले के अंदर से नौ हजार रुपये और चार मोबाइल चोरी कर ले गए। सोमवार सुबह दुकानदारों अपनी दुकान पर पहुंचे तो चोरी घटनाओं का पता चला। दोनों गांवों के ग्रामीणों में चोरी की घटनाओं को लेकर दहशत व्याप्त है। पुलिस ने घटनास्थलों का मौका मुआयना किया। पीड़ित दुकानदारों ने पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें