फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला पदार्थ पिलाकर चालक से रिक्शा लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
नशीला पदार्थ पिलाकर रिक्शा लूटी
विज्ञापन

खतौली। चालक को नशीला पदार्थ पिलाकर रिक्शा लूट ली। चालक बेहोशी हालत में ग्रामीणों का पड़ा मिला। पीड़ित चालक ने पुलिस को तहरीर दी है। जानसठ के मोहल्ला सराय तुलसीराम निवासी मोमीन पुत्र शाहबुद्दीन इलेक्ट्रोनिक्स रिक्शा चलाता है। बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे मोमीन सड़क पर सवारियों के इंतजार में खड़ा था। इस बीच एक व्यक्ति ने रिक्शा तय किया। चालक मोमीन उस व्यक्ति और सामान को लेकर गांव बुआड़ा खुर्द में रजवाहे के पास पहुंचा। रजवाहे के पास ही उसने रिक्शा रोकने के लिए कहा। रिक्शा से उतरकर उस व्यक्ति ने अपने बैग में से एक बोतल निकाली। उसने बोतल में भरा नशीला पदार्थ मोमीन को पिला दिया। जिसके पीते ही मोमीन बेहोश हो गया। बेहोश होने पर वह व्यक्ति उसकी रिक्शा लूटकर ले गया। होश आने पर चालक ने ग्रामीणों को रिक्शा लूटने की बात बताई। ग्रामीणों ने चालक के परिजनों को मोबाइल फोन से जानकारी दी। परिजन गांव में पहुंचे और मोमीन को साथ लेकर उस अज्ञात व्यक्ति को काफी तलाश किया। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। पीड़ित चालक ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें