फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साले-बहनोई के विवाद में पड़ोसियों ने धुना

विज्ञापन
विज्ञापन
साले और बहनोई की धुनाई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी परवेज के घर बुधवार को उसका साला आशु आया हुआ था। शाम के समय जब आशु घर जाने लगा तो परवेज की पत्नी ने भी उसके साथ मायके जाने की जिद की, लेकिन परवेज ने उसे भेजने से इंकार कर दिया। इसे लेकर आशु व परवेज के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान परवेज के घर के बाहर खड़े पड़ोस के कुछ युवकों ने अंदर घुसकर साले-बहनोई की जमकर धुनाई कर दी। शोर मचाने पर जब परवेज की गर्भवती पत्नी उन्हें बचाने पहुंची तो उसके साथ भी मारपीट की गई, जिससे उसका तीन माह का गर्भ भी गिर गया। सूचना पर पहुंची डायल-100 ने घायलों का उपचार कराते हुए महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें