फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी संग शादी की जिद पर अड़ी नवविवाहिता

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी संग शादी की जिद पर अड़ी नवविवाहिता
विज्ञापन

तितावी (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के एक गांव में विजातीय प्रेम संबंधों का मामला सामने आया है, जहां ससुराल से पहली बार मायके आई नवविवाहिता व उसका प्रेमी एक साथ रहने की जिद पर अड़ गए। परिजनों के इंकार करने पर प्रेमी ने जहर खा लिया, जिसे गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया है। उधर, मामले की जानकारी पर पहुंचे नवविवाहिता के पति ने भरी पंचायत में उसे साथ रखने से इंकार कर दिया है। पुलिस ने मामले की जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दलित युवती का काफी समय से ठाकुर समाज के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों कई बार एक-दूसरे के साथ पकड़े भी जा चुके हैं। करीब एक पखवाड़े पूर्व युवती के परिजनों ने उसकी शादी सहारनपुर के युवक से कर दी थी। शादी के बाद नवविवाहिता पहली बार मायके आई थी। यहां वह सीधे प्रेमी के घर जा पहुंची, जहां दोनों एक-दूसरे के साथ ही रहने की जिद पर अड़ गए। दोनों के परिजनों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे एक-दूसरे का साथ छोड़ने को तैयार नहीं हुए। परिजनों द्वारा दबाव बनाए जाने पर प्रेमी ने सल्फास खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन युवक को निजी डॉक्टर के यहां ले गए, जहां से उसे गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया। उधर, प्रेमी के जहर खाने के बाद गांव में मामले को लेकर पंचायत हुई, जिसमें युवती के पति को भी बुलाया गया था। ग्रामीणों के अनुसार उक्त पंचायत में भी युवती हर हाल में अपने प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी रही, जिसके चलते सहारनपुर से आए पति ने भी उसे साथ रखने से स्पष्ट इंकार कर दिया और परिजनों के साथ सहारनपुर लौट गया। फिलहाल मेरठ के एक हॉस्पिटल में भर्ती युवक की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि पंचायत भी इस मसले का कोई हल नहीं निकाल पाई है। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है, वहीं एसओ तितावी सूबे सिंह ने मामले की जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें