रहमतपुर में मकान की दूसरी मंजिल गिरी
भोपा। गांव रहमतपुर में मकान की दूसरी मंजिल गिरने से लाखों कीमत का सामान मलबे में दब गया। हालांकि परिजनों के ग्राउंड फ्लोर पर होने के चलते किसी तरह का जान का नुकसान नहीं हुआ।
थाना क्षेत्र के गांव रहमतपुर निवासी विजयपाल घर की दूसरी मंजिल पर कुछ दिन से रसोई का निर्माण करा रहा है। मंगलवार शाम के समय मिस्त्री काम निपटाकर चले गए, जिसके बाद परिजन ग्राउंड फ्लोर पर आ गए थे। देर शाम अचानक घर की दूसरी मंजिल की छत धमाके के साथ नीचे गिर गई। हादसे में काफी मलबा घर के आंगन में गिरा, जिससे वहां खड़ा ट्रैक्टर, बाइक व अन्य सामान मलबे में दब गया।