फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच शातिर चोर दबोचे, कई वारदातों का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बझेड़ी अंडरपास से पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर कई मकान व दुकानों में चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है। बदमाशों के कब्जे से बैटर्री नकदी व दो चाकू बरामद किए गए हैं। वहीं, आबकारी कार्यालय में खड़ी कार से एसी चोरी कर रहे तीन अन्य चोरों को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना पुलिस ने बुधवार देर रात चेकिंग के दौरान बझेड़ी अंडरपास के निकट दो संदिग्ध युवकों के पास से एक बैटरी, पांच हजार की नकदी व दो चाकू भी बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपियों को थाने लाकर पूछताछ की तो उन्होंने अंसारी रोड पर डॉक्टर गंगल वाली गली में दुकान से बैटरे चोरी, सरकुलर रोड पर एक क्लीनिक से इनवर्टर व 3,500 रुपये चोरी करने और आर्यसमाज रोड पर एक ट्रांसपोर्ट से 65 हजार रुपये चोरी करने के साथ ही कई अन्य घटनाओं का भी खुलासा किया। पुलिस ने चोना पुत्र मकबूल निवासी मदीना कॉलोनी और राशिद पुत्र अतीक निवासी हुसैनिया कॉलोनी के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि इसके साथ ही बुधवार की रात आबकारी कार्यालय में घुसकर वहां खड़ी एक कार से तीन युवक एसी चोरी कर रहे थे। सूचना पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को मौके पर ही रंगेहाथ धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों के नाम मोहल्ला खालापार निवासी हारुण, अरविंद व बिहारी गांव निवासी आरिफ हैं। तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें भी जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें