फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नरों के चालक ने किया महिला से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
किन्नरों के ड्राइवर ने रसोइया महिला से किया दुष्कर्म
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो,
गोहाना। शहर थाना क्षेत्र में किन्नरों के चालक ने उनकी महिला रसोइया से दुष्कर्म कर दिया। किन्नरों ने भी आरोपी का साथ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला ने शहर थाना में शिकायत दी कि वह किन्नरों के यहां खाना बनाने का काम करती है। वहां पर एक व्यक्ति चालक की नौकरी करता है। किन्नरों ने उसे खाना बनाने को कहा लेकिन तब सब्जी खत्म थी। महिला ने सब्जी न होने की बात कही। इसके बाद तीन किन्नर चालक व महिला को साथ लेकर सब्जी लेने चले गए। महिला का आरोप है कि उसके साथ गाड़ी में चालक ने जबरन दुष्कर्म किया। साजिश में चालक के साथ गए तीन किन्नर भी शामिल हैं। चालक व किन्नरों ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला की शिकायत पर चालक के खिलाफ दुष्कर्म व तीन अन्य के खिलाफ साजिश का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। शहर थाना प्रभारी कुलदीप देशवाल ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें