फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को अगवा कर नकदी-जेवर भी उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी को अगवा कर नकदी-जेवर भी उड़ाए
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर क्षेत्र से युवक ने किशोरी को बहला-फुसलाकर उसे अगवा कर लिया। पीड़ित परिजन आरोपी के घर पहुंचे तो उन्हें कहीं शिकायत करने पर किशोरी के अश्लील फोटो व क्लिप बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी गई। पीड़ित परिजनों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला निवासी ने तहरीर देकर बताया कि पांच अगस्त की देर रात उसकी नाबालिग बहन संदिग्ध हालात में लापता हो गई। परिजनों ने किशोरी की तलाश की, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। अगले दिन परिजनों को पता चला कि किशोरी को देर रात गांव के ही युवक के साथ देखा गया था। इस पर परिजन आरोपी युवक के घर जा पहुंचे, जहां से वह भी नदारद मिला। किशोरी के परिजनों ने इस संबंध में युवक के परिजनों से बात की तो उन्हें धमकी दी गई। आरोप है कि युवक के परिजनों ने किशोरी के भाई को चुपचाप घर बैठने और किसी से इसकी शिकायत करने पर अगवा की गई किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के साथ ही उसके अश्लील फोटो व क्लिप बनाकर उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी गई। पीड़ित परिजनों ने थाना पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की किशोरी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोर और छेड़छाड़ के आरोपी को जेल भेजा
मोरना। पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले चोर को गिरफ्तार कर जेल भेजा। वहीं, महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को भी पकड़ लिया। ककरौली थाने के गांव खरपोड मंदिर के पास दरोगा अमीर यादव पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने रजबाहे की पटरी से बाइक चोर रकम पुत्र घसीटा निवासी गांव भुवापुर को दबोच लिया। पूछताछ करने पर उसने बताया कि बाइक शुक्रताल से चुराई थी। थाना प्रभारी जितेंद्र अंबावत ने बताया कि गंाव गंगदासपुर के इलाके में महिला के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया था, जिसमें पुलिस ने आरोपी छोटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें