फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटे से मारपीट कर युवती का अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। रोहाना शुगर मिल परिसर से मां-बेटे से मारपीट कर युवती का अपहरण कर लिया गया। विरोध करने पर आरोपियों द्वारा परिजनों को जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार युवकों समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के रोहाना शुगर मिल परिसर निवासी मुनेश देवी ने तहरीर देकर बताया कि वह तीन दिन पूर्व बेटे अरुण व बेटी रूबी के साथ घर पर ही थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव बहेड़ी निवासी फिरोज, सरफराज, साहब, कादिर व शुभम राणा मुनेश देवी के घर पहुंचे और जबरन अंदर घुस गए। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने वहां मौजूद मां-बेटे के साथ गाली-गलौज और मारपीट कर दी। इसके बाद आरोपी मुनेश की बेटी दीपा को जबरन घर से अगवा कर ले गए। पीड़िता ने तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिस पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश कराई, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। पुलिस ने फिलहाल एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। वहीं घटना में दूसरे समुदाय के आरोपियों के अपहरण में संलिप्त रहने से लोगों में आक्रोश भी व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें